सहारनपुर: थाना कुतुबशेर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 250 ग्राम चरस के साथ शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
सहारनपुर की थाना कुतुबशेर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 250 ग्राम चरस बरामद की है। यह कार्रवाई शनिवार को “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अंतर्गत की गई, जिसका उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना है।