भगवानपुर: मदनी मस्जिद के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव स्थित मदनी मस्जिद के समीप बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए, जबकि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सड़क से उठाकर उपचार कराया।