गाज़ीपुर: खानपुर थाना क्षेत्र के दोहरा हत्याकांड के मुख्य आरोपी मेराज पर DM के आदेश पर NSA की कार्रवाई, जानकारी दी एसपी सिटी ने
खानपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी मेराज पुत्र क़ासिम पर गाज़ीपुर पुलिस ने अब राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम यानी NSA के तहत कड़ी कार्रवाई की है। इसबात की पुष्टि एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 21 मार्च को खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव में डबल मर्डर के सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था।