कोलायत: कोलायत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की कार्रवाई, 35 किलो डोडा पोस्त जब्त कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोलायत थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 किलो 370 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 5 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार 30 जनवरी को नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में मादक पदार्थ मिला।