कर्वी: चित्रकूट में पेट्रोल बचाने का संदेश देने ई-रिक्शा से कलेक्ट्रेट पहुंचे पूर्व सांसद आरके पटेल
चित्रकूट में आज सोमवार सुबह 11:30 बजे पूर्व भाजपा सांसद आरके पटेल ई-रिक्शा से बलदाऊगंज स्थित निवास से कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ भाजपा नेता शक्ति सिंह तोमर और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। आरके पटेल ने कहा कि वैश्विक पेट्रोल संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री की अपील पर ईंधन बचाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से वैकल्पिक साधनों के उपयोग की अपील की है।