पटना ग्रामीण: लोजपा रामविलास पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे,
एनडीए गठबंधन में सोमवार को सीटों का बंटवारा कर लिया गया। भाजपा जहां बिहार के 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो वहीं जदयू को 16 सीटें मिली है। हम पार्टी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक सीट तो वहीं लोजपा रामविलास की पार्टी को पांच सीटें दी गई है। जिससे लोजपा रामविलास पार्टी के कार्यकर्ताओं में आज जश्न का माहौल देखा गया।