पटना ग्रामीण: मछरहाटा मे छापेमारी कर चोरी का जेवर खरीदने वाले कारोबारी को राजीव नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल.
राजीव नगर थाना पुलिस ने दानापुर के मछरहाटा में छापेमारी कर चोरी का जेवर खरीदने वाले के आरोप में ज्वेलरी कारोबारी सुशील प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार किया, पुलिस ने उसके पास से डेढ़ सौ ग्राम चांदी 9 ग्राम सोना और चांदी का 5 सिक्का बरामद किया, राजीव नगर थाना अध्यक्ष रामानुज राम ने बताया कि आरोपित बदमाशों से चोरी का जेवर खरीदा करता था.