पटना ग्रामीण: ए एन कॉलेज में छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने छात्रों पर हल्का बल का किया प्रयोग
प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी तरह से अलग होने को लेकर ए.एन कॉलेज में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों का ए.एन कॉलेज से नाम काट दिया गया है। इनकी संख्या 2000 से अधिक है। इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को पुलिस ने वहां से हटाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग भी किया।