पिपरिया गांव से दो किशोरों के लापता होने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार पिपरिया निवासी दो व्यक्तियों ने सोमवार को शाम 5 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि दो किशोर अपने अपने घर से बिना बताये कहीं चले गये हैं , फरियादियों की शिकायत पर बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरों की तलाश शुरू कर दी है ।