सिराथू: कनवार बॉर्डर पर शराब पीकर श्रद्धालुओं की बस लेकर जा रहे चालक को सीओ ने रोका, बस दूसरे चालक के सुपुर्द की गई
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बुधवार शाम एक बस प्रयागराज की ओर जा रही थी।गश्त पर क्षेत्र अधिकारी कनवार बॉर्डर पर मौजूद थे।बस लहराती हुई दिखाई दी तो सीओ ने बस रुकवाया।बस के ड्राइवर शराब के नशे में थे।सीओ ने दूसरे चालक का बंदोबस्त कर बस को रवाना किया है।बस के यात्रियों ने बताया काफी देर से यही चल रहा था।यात्रियों ने राहत की सांस ली और सीओ को धन्यवाद दिया।