खलीलाबाद: खलीलाबाद कोतवाली परिसर में श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली परिसर में आयोजित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीरामचरितमानस पाठ कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के करकमलों द्वारा विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या म