गुना नगर: नसियाजी गुना में पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन, संतश्री सुधा सागर महाराज होंगे शामिल, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
गुना में बजरंगगढ़ रोड पर नसियाजी में भाव पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव विश्व शांति महायज्ञ जून में होने जा रहा है। 28 मई को नगर पालिका अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं और तैयारी को लेकर स्थल निरीक्षण किया। आयोजन में मुनिश्री सुधा सागर महाराज का आगमन होगा। आयोजन को लेकर 27 मई को शहर के जनप्रतिनिधि प्रशासन और जैन समाज के लोगों की बड़ी बैठक हुई। कई निर्णय लिए गए।