कोटवा: दीपउ में मंगलवार को 25 वर्षीय महिला का शव घर में फंदे से लटकता मिला, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
दीपउ में मंगलवार एक 25 वर्षीय महिला का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गई। थानाध्यक्ष प्रत्युष कुमार विक्की ने 4 बजे बताया कि मृत महिला ब्रजेश महतो की पत्नी रुना देवी थी। वही महिला के मायके वाले 100-150 की संख्या में रुना के ससुराल पहुंच हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस समझा दोनों को शांत कराई।