लातेहार: डीवीसी कंपनी में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाई आग
सदर थाना क्षेत्र के आरागुंडी के नदी टोला के पास डीवीसी कंपनी में संचालित चलने वाली तेज रफ्तार हाईवा के चपेट में आने से गुरुवार की शाम चार बजे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश्वर उरांव पिता नागेश्वर उरांव (तुबेद) के रूप में की गई है। घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।ग्रामीणों ने हाइवा में आग लगा दी।