मिर्ज़ापुर: थाना जिगना पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम अवैध गाजा के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बताते चले कि गुरुवार की शाम लगभग 5:00 बजे उप निरीक्षक दिवाकर मिश्रा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम हरगढ़ से एक अभियुक्त। श्याम धर दुबे पुत्र स्वर्गीय राम निरंजन दुबे निवासी हरगढ़ थाना जिगना जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से बाल्टी में रखा 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।