गोरखपुर: गंगेश दत्त पांडे की मौत के मामले में परशुराम सेना ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर DM को सौंपा ज्ञापन
बीते दिनों कैंट थाना क्षेत्र में गंगेश दत्त पांडे नाम के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। गंगेश दत्त पांडे 2017 में हुए अपने भाई की हत्या में मुख्य गवाही थे। आज जिलाधिकारी कार्यालय पर परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने गंगेश के हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनके परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।