गोरखपुर: हत्या का प्रयास करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गोरखनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
वादी को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में एक वांछित अभियुक्त को गोरखनाथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनूप कुमार तिवारी और उनकी टीम द्वारा थाना गोरखनाथ में पंजीकृत मुकदमे में इस अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त का नाम सूरज निषाद है।