महाराजगंज: तिलेडा में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
23 जून सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि 3:00 बजे के आसपास एक आध व्यक्ति ने फांसी के फंदे मे लटक कर आत्महत्या कर ली है परिजनों को जानकारी होते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है। युवक मजदूरी करता था। जो किसी बात से नाराज होकर घर मे बरामदे मे लगे पंखे से फांसी लगा ली।