घोसी: जहानाबाद में गैस आपूर्ति सुचारु, अफवाहों से बचें, 7074 सिलेंडर स्टॉक में
जिला प्रशासन ने प्रखंड सहित जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए लोगों से पैनिक बुकिंग न करने की अपील की है। वर्तमान में 7074 सिलेंडर स्टॉक में हैं और औसत डिलीवरी समय घटकर 3.85 दिन हो गया है। 341 निरीक्षण किए जा चुके हैं। नियंत्रण कक्ष पर शिकायतों का त्वरित समाधान हो रहा है। शादी वाले घरों के लिए अग्रिम आवेदन की व्यवस्था है।