गुमला: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को पुलिस ने पहुंचाया नारी निकेतन, पुग्गु गांव में भटकती मिली युवती
Gumla, Gumla | Jun 18, 2026 पुग्गु गांव में बुधवार को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के भटकने की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया। ग्रामीणों ने युवती को गांव में इधर-उधर घूमते देखा जिसके बाद उन्होंने डायल 100 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया।सूचना मिलते ही पुलिस टीम महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और युवती को अपने संरक्षण में लेकर थाना लाई।