दातागंज: उसावां विकास क्षेत्र के रिजौला गांव में पीएम आवास की किस्त में रुपए लेने का आरोप
बुधवार शाम 3 बजे के लगभग उसावां विकास क्षेत्र के रिजौला गांव से एक महिला ने आवास स्वीकृत कराने के रुपए लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला रामप्यारी ने बताया कि पीएम आवास योजना की किस्त डालने को लेकर 20 हजार रूपये लिए गए। लेकिन जब दूसरे किस्त डालने के लिए सचिव और प्रधान के द्वारा भी रुपया मांगे जाने का आरोप लगाया है।