29वां राष्ट्रीय युवा उत्सव अंतर्गत उज्जैन में आयोजित संभाग स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में जिले से विभिन्न विधाओं में चयनित प्रतिभागीयो ने भाग लिया था। जिसमें जिला आगर मालवा ने सामूहिक लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी शक्ति राऊत ने हर्ष व्यक्त किया है।