खिरकिया: खिरकिया में कृषि विभाग का औचक निरीक्षण, 7 दुकानों से कीटनाशक के नमूने लिए
कृषि विभाग ने बुधवार को खिरकिया क्षेत्र में खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों पर औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की। इस दौरान कुल सात दुकानों से कीटनाशक के नमूने लिए गए, वहीं दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक और लाइसेंस की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान सिराली स्थित अपना कृषि सेवा केंद्र और राजपूत एग्रो से कीटनाशक के सैंपल लिए गए।