बेगूसराय: बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में झारखंड के ट्रक चालक की मौत, परिजनों में हड़कंप
बेगूसराय से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।मुंगेर पुल के पास एक ट्रक चालक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया।घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुंगेर पुल के पास की है।