बलरामपुर: एम एल के पीजी कॉलेज के छोटा मैदान पर नए शैक्षणिक भवन का भूमि पूजन महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह ने किया
एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के छोटा मैदान पर बुधवार को दोपहर बाद 3:00 शैक्षणिक भवन हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष महाराजा जयेन्द्र प्रताप सिंह ने पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन किया। नए शैक्षणिक भवन में बी फार्मा डी फार्मा की पढ़ाई संचालित की जाएगी जिस जिले के छात्रों को लाभ होगा।