गुरारू: बरोरह में दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत, पत्नी समेत 4 घायल; ससुराल से लौटते समय हादसा
Guraru, Gaya | Jul 28, 2026 थाना क्षेत्र के बरोरह मिठकी पोखर के पास सोमवार रात करीब 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान रफीगंज प्रखंड के लोहरा पंचायत अंतर्गत बुधौल गांव निवासी मो. जफर 26 वर्ष पिता मो. मेराज के रूप में हुई है। जफर अपनी पत्नी निखत परवीन के साथ ससुराल लौट रहा था।