रायसेन: रायसेन कलेक्ट्रेट में सीमांकन की मांग लेकर पहुंचे सांची के ग्रामीण, एडीएम ने नायब तहसीलदार को दिए निर्देश
Raisen, Raisen | Jun 3, 2025 रायसेन कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान सांची तहसील से बड़ी संख्या में ग्रामीण सीमांकन की समस्या लेकर पहुंचे। इस पर एडीएम श्वेता पवार ने सांची की नायब तहसीलदार नियति साहू को फोन पर निर्देश दिए कि सीमांकन से जुड़े सभी लंबित मामलों का तत्काल समाधान किया जाए ताकि लोगों को असुविधा न हो।