गोरखपुर: जिला प्रशासन में बरसात से पहले बाढ़ से निपटने के लिए स्टीयरिंग ग्रुप की डीएम के अध्यक्षता में विकास भवन में हुई बैठक
भीषण बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। आज डीएम की अध्यक्षता में विकास भवन में स्टेरिंग ग्रुप की एक मीटिंग की गई। इस ग्रुप में तमाम विभागों को जोड़कर एक ग्रुप बनाया गया है जिसमें बाढ़ के मौके पर यह ग्रुप अहम भूमिका निभाता है। डीएम ने इस ग्रुप के सभी मेंबरों को बरसात से पहले अपनी तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी किए।