गोरखपुर: पिपराइच थाना क्षेत्र अंतर्गत मारपीट का मामला सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद पीड़ित की मां ने पुलिस को दी तहरीर
पिपराइच थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बधिर के साथ मारपीट का मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, इसके बाद पीड़ित की मां आरती देवी ने पिपराइच पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरा पुत्र गूंगा बहरा है, जो किसी कार्य से शराब भट्टी के पास से जा रहा था जिसको विनोद कुमार सिंह निवासी जंगल धुषण ने बुरी तरह से लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया।