धनौरा: बछरायूं के मोहल्ला पेशथाना में पानी से भरी बाल्टी में गिरा मासूम, दम घुटने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
घर में पीने के लिए बाल्टी में भरकर रखा गया पानी मासूम की मौत का कारण बन गया। खेलते वक्त डेढ़ साल की मासूम पानी भरी बाल्टी में गिर गई। जिस कारण दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई। घटना का पता चलने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मोहल्ला पेशथाना की है।