कैराना: कैराना के ऊंचागांव में डीएम और एसपी ने निर्माणाधीन पीएसी वाहिनी के भवनों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
शनिवार को शामली डीएम आलोक यादव व एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह ने कैराना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऊंचागांव में निर्माणाधीन पीएसी वाहिनी के भवनों का निरीक्षण किया। 233.45 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए।