धौलपुर: राजाखेड़ा बाईपास के पास सर्विस रोड पर पलटी ट्रॉली, बड़ा हादसा टला
शहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 की सर्विस रोड के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। सर्विस रोड में बड़े बड़े और गहरे गड्ढे हो रहे हैं। जिनमें भारी जल भराव हो रहा है। जिससे रोज हादसे हो रहे हैं। लेकिन अफसर और नेता इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। जिससे लोग भारी परेशान हैं। 2 दिन पहले एक ट्रक पलट गया था। जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया था।