सिवनी कलेक्टर शीतला पटले ने गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी का निरीक्षण कर वहां संचालित कृषि गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों से आई रावे (RAWE) कार्यक्रम की छात्राओं से संवाद कर उन्हें कृषि क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।