नानपारा: रिसिया विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
रिसिया में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विद्युत उपकेंद्र रिसिया पर हुआ, जहां डॉ. शिवेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण जमा हुए। इस दौरान उपकेंद्र पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीण लंबे समय से फुलवरिया फीडर में लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे।