बहेड़ी: नगर के मोहल्ला शाहगढ़ निवासी महिला ने घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहेड़ी नगर के मोहल्ला शाहगढ़ निवासी शमीम पत्नी रफीक के मुताबिक उसके घर के पास में जमीन है जिसपर वो निर्माण कार्य करवा रही थी आरोप है कि पड़ोस के कुछ लोग वहां अपना दरवाजा लगाने लगे और विरोध करने पर बीती 27 मार्च को मारपीट की जिसकी शिकायत पुलिस से की गई महिला का आरोप है कि इसी खुन्नस में बीती 31 मार्च को सुबह करीब साढ़े आठ बजे आरोपी घर में घुस आए और मारपीट की।