आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक होली के अवसर पर रविवार को दारू और टाटीझरिया प्रखंड के पत्रकारों के लिए दो अलग-अलग मिलन समारोहों का आयोजन किया गया। दारू प्रखंड के सिवाने नदी स्थित मेढकुरी पानी टंकी परिसर और टाटीझरिया के झरपो पंचायत सचिवालय में आयोजित इन कार्यक्रमों में पत्रकारों ने एकजुट होकर खुशियां बांटी। झरपो पंचायत मुखिया ने पत्रकारों को सम्मानित किया।