रायपुर: रायपुर के डाबो में शराब परोसने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
Raipur, Raipur | Jun 1, 2026 सोमवार शाम 7 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाईवे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से ढाबा संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री उमाशंकर बांधे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अभिषेक झा तथा नगर पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल उपस्थित रहे।