कोडरमा: अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत अनुसेवक की मौत पर समाहरणालय में उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
महेश कुमार, अनुसेवक, अनुमंडल कार्यालय कोडरमा का दिनांक 09.10.2025 की संध्या में आकस्मिक निधन हो गया। उनकी नियुक्ति 19.02.2015 को अनुसेवक के पद पर हुई थी और वे अनुमंडल कार्यालय, कोडरमा में पदस्थापित थे। उनकी जन्म तिथि 19.01.1975 थी। वे सौंपे गए कार्यों का निष्पादन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करते थे।