फतेेहपुर: बाराबंकी में रास्ते के विवाद पर बवाल, चली लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर, गांव में पुलिस तैनात
बाराबंकी के बड्डूपुर क्षेत्र के मुरतपुर गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रास्ते और खेत में लगे खंभों को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।