बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मोहल्ला जहानपुर में हजरत मोहम्मद तकी शाह के उर्स में लोगों की रही भीड़, चढ़ाई गई चादर
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला जहानपुर स्थित हजरत मोहम्मद तकी शाह के उर्स में रविवार की रात 9 बजे से लोगों की भारी भीड़ रही। पूरा मैदान बिजली की रोशनी से जगमग हो रहा था। सपा नेता रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता, रफात हुसैन न्यारिया,नफीस कुरैशी, यूनुस खान, इमरान नेता, लल्ला भाई, महंगू निषाद सहित तमाम लोगों ने हजरत मोहम्मद तकी शाह की दरगाह में चादर चढ़ाई।