सासनी: घर की छत पर टहलते समय बिजली की लाइन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
Sasni, Hathras | Apr 27, 2026 जनपद हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव नगला भीका में अपने घर की छत पर टहलते समय विधुत लाइन की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय किशोर तुफैल पुत्र आमीन की दर्दनांक मौत हो गई। विधुत करंट लगने के बाद अचेत अवस्था मे परिजन किशोर को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज लेकर पहुँचे जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।