नर्मदापुरम: सांसद ने जनता कार्यालय में पार्षद पति व भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मण वेश को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
रविवार को करीब 5 बजे सांसद दर्शन सिंह चौधरी नर्मदापुरम पहुंचे, जहां उन्होंने जनता कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सांसद ने पार्षद पति एवं भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मण वेश को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सांसद चौधरी ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक विषयों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।