पकरीबरावां: पकरीबरावां के पोकसी में विवाहिता की संदिग्ध मौत से परिजनों में मचा कोहराम, ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप
पकरीबरावां थाना क्षेत्र के पोकसी गांव में 20 वर्षीया स्वाति सिन्हा की मौत हो गई है। मृतका के पिता हजारी प्रसाद ने पति, सास, ससुर एवं पति पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि मृतका के मायके वाले ने पुलिस को सूचना दी कि युवती की हत्या कर उसकी लाश को जलाने के लिए ले जाया गया है।