गढ़वा: “आपन सरस्वतिया” अभियान आठवें दिन भी जारी, नदी सफाई में जुटे शहरवासी और प्रशासन
Garhwa, Garhwa | Jun 1, 2026 गढ़वा शहर में सरस्वतिया नदी को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “आपन सरस्वतिया” अभियान का सोमवार को लगातार आठवां दिन रहा। जनसहभागिता और प्रशासनिक सहयोग से चल रहे इस अभियान में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और प्रशासनिक अधिकारी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अभियान के दौरान नदी में जमा गाद और कचरे को मशीनों की मदद से हटाया गया। इस मौके