सागर नगर: अटल पार्क में 11 अप्रैल को कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का होगा अनावरण: रघु ठाकुर
शनिवार दोपहर 12 बजे परकोटा क्षेत्र में प्रतिमा स्थापना समिति द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्पूरी ठाकुर हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं और उनकी प्रतिमा अटल पार्क में स्थापित की गई है, कार्यक्रम में बिहार और दिल्ली सहित अन्य स्थानों से उनके चाहने वाले समर्थक स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।