सिसौना राजकीय महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी का आयोजन।
बडी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोतवाल सुंदरम शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि सभासद सतीश उपाध्याय पहुचे।
कोतवाल सुंदरम शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने की हिदायत दी और ट्रैफिक नियमों को विस्तार से बताया।
कार्यक्रम कोषाध्यक्ष प्रत्याशी नंदिनी राणा और अध्यक्ष प्रत्याशी हरे कृष्णा मिस्त्री नें फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष तुषार शर्मा, इंद्रजीत मिस्त्री,अरमान,तुषार विश्वास, दानिश,आकाश रावत, तनुज मंडल सहित सैकड़ो छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।