करछना: पुरवा चौराहे के पास बाइक सवार का एक्सीडेंट, युवक गंभीर रूप से घायल
पुरवा चौराहे के पास आज रविवार दोपहर करीब 04:30 के आसपास बाइक सवार का सड़क हादसा हो गया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान करछना थाना क्षेत्र के भरहा गांव निवासी धनंजय सिंह पुत्र शिवराज पटेल के रूप में हुई है।वहीं स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।