गोहाना: गोहाना के नागरिक अस्पताल में नेत्र जांच शिविर में 125 लोगों ने कराई आंखों की जांच, 20 को मोतियाबंद मिला है। डॉ संजय
Gohana, Sonipat | Mar 12, 2024 हिंदू मंच सोनीपत और जिला अंधता निवारण समिति सोनीपत की तरफ से मंगलवार को नागरिक अस्पताल गोहाना में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 125 मरीजों जांच की गई, जिनमें से 20 को मोतियाबिंद मिला जिन लोगों को मोतियाबिंद मिला उनको फ्री ऑपरेशन के लिए 23मार्च को जिला के नागरिक अस्पताल में बुलाया गया।शिविर में अध्यक्षता हिंदू मंच के अध्यक्ष हरिश्चंद्र स्नेही ने किया।