गोहाना: गोहाना में आज से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में धरना किसान देंगें। लघु सचिवालय में धरने पर कई दिनों से बैठे किसान है।
Gohana, Sonipat | Mar 12, 2024 लघु सचिवालय में फसलों के मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार को भी अपना धरना जारी रखा। उन्होंने सरकार से बीमा कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाने की मांग की। किसानों की मांग पूरी नहीं हुई है। अब किसान सोनीपत जिला की सभी विधानसभा में धरना शुरू करेंगे। किसानों का नेतृत्व भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने किया। वह कई दिन से धरने पर हैं।