बरेली: 500 मीटर तक कार में फंसी घिसटती रही बाइक, सड़क पर बरसीं चिंगारियां, VIDEO ने मचाया बवाल
बरेली के बारादरी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मोहम्मद सैफ खान को टक्कर मारने के बाद उसकी बाइक को करीब 500 मीटर तक घसीटा। सड़क पर उड़ती चिंगारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घायल युवक अस्पताल में भर्ती है। पुलिस सीसीटीवी और वाहन नंबर के आधार पर फरार कार चालक की तलाश कर रही है।